{"_id":"8107c92e3f44c370d2782dab2f51e190","slug":"earthquake-activity-in-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को सुबह 11.35 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। मुनस्यारी में ज्यादा तेज झटके आए, लेकिन कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 आंकी गई। इसका केंद्र 29.9 डिग्री उत्तरी अक्षांस और 80.3 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। यह स्थान पिथौरागढ़ जिले में पड़ता है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। जिला आपदा प्रबंध केंद्र के मुताबिक भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन