हर परिवार का खुलवाएं प्रधानमंत्री जनधन खाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव एन रविशंकर ने शनिवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री जनधन योजना, वन भूमि हस्तांतरण, तीलू रौतेली योजना, किसान पेंशन, गौरादेवी कन्याधन, डीबीटीएल योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने एक ही परिवार के कई खातों को जोड़ते हुए योजना में 95 प्रतिशत से अधिक परिवारों को लाभान्वित करने को गलत बताया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से प्रत्येक परिवार को प्रधानमंत्री जनधन योजना से जोड़ने के लिए अभियान चलाकर खाते खोलने को कहा। उन्होंने इस मामले में गलत आंकड़े पेश करने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जनधन योजना के तहत जिन क्षेत्रों में अभी तक कवरेज कम है, वहां पर बैंककर्मियों को बढ़ाकर 15 दिन के अंदर खाते खुलवाना सुनिश्चित करें। वीसी में लोनिवि सचिव अमित नेगी ने मुख्य सचिव को बताया कि दो महीनों में वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में काफी तेजी आई है। मुख्य सचिव ने सड़कों के आनलाइन कार्य में तेजी लाने, पूर्व में आवंटित धनराशि का कार्यों में शत-प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। सीडीओ एसएसएस पांगती ने बताया कि जनधन योजना के तहत जिले में 17807 खाते खोले गए हैं, जिनमें से 14728 खाते सीबीएस बैंकों में हैं। वीसी में एसडीएम अशोक जोशी, एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल, डीएफओ एके गुप्ता सहित विभिन्न विभागीय इंजीनियर, अधिकारी मौजूद रहे।