{"_id":"5cb8c490bdec2214577e8eb2","slug":"e-ticketing-machine-disturbances-no-cut-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई टिकटिंग मशीन में गड़बड़ी, नहीं कटे टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई टिकटिंग मशीन में गड़बड़ी, नहीं कटे टिकट
Fri, 19 Apr 2019 12:10 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ई टिकटिंग मशीन के खराब होने से रोडवेज स्टेशन में खड़ी बसें।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-टिकटिंग मशीन में तकनीकी खराबी से यात्रियों के टिकट नहीं कट पाए। इसके चलते यात्रियों को दो से तीन घंटे तक रोडवेज स्टेशन में इंतजार करना पड़ा। बाद में यात्रियों के मैनुअल तरीके से टिकट काटे गए। मशीन ठीक होने के बाद ही बसों को अपने-अपने गंतव्य को रवाना किया गया।
परिवहन निगम की ओर से टिकट काटने के लिए तीन ऑफ लाइन मशीनें भेजी गई हैं, जो ई-टिकटिंग कार्यालय में अपडेट नहीं हो पाईं। इसके चलते पिथौरागढ़-दन्या-देहरादून, दन्या-दिल्ली के यात्रियों को दो घंटे से अधिक समय तक बस अड्डे पर ही इंतजार करना पड़ा। बाद में तकनीकी विशेषज्ञ को बुलाकर मशीन अपडेट की गईं। इसके बाद ही बसें अपने गंतव्य को रवाना हो पाईं। ई-टिकटिंग के लिपिक केडी जोशी ने बताया कि मशीनों को कंप्यूटर अपडेट नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों के टिकट काटकर बसों को रवाना कर दिया गया है। ई-टिकटिंग में दिक्कत आने से यात्रियों को बस अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा।