{"_id":"6a931641e63fc939820484f4","slug":"dva-defeated-haat-by-a-margin-of-30-28-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146163-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीवीए ने हाट को 30-28 के अंतर से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीवीए ने हाट को 30-28 के अंतर से दी मात
Sat, 29 Aug 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रामलीला मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला हाट और डीवीए के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डीवीए ने हाट को 30-28 के अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
शनिवार को डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल रहे।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में हाट और डीवीए की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में डीवीए की टीम ने जीत हासिल की। मुकाबले के निर्णायक विक्रम विष्ट, भुवनेंद्र भंडारी रहे। नव युवक मंगल दल हाट थर्प के अध्यक्ष शैलेंद्र शाह ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पांच सितंबर को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
यहां किशोर शाह, सौरभ शाह, मनोज शाह, दिवाकर पांगती, मोहन राम, चंचल चौहान, हिमांशु चुफाल, रेनू भंडारी कार्की, गोविंद लाल शाह, धन सिंह कफलिया मौजूद थे।