फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to the tax evasion on the tax system, the disaster affecting Simkhola

धारचूला आकर कर तंत्र पर बरसे सिमखोला के आपदा प्रभावित

Fri, 06 Jul 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। Updated Fri, 06 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Due to the tax evasion on the tax system, the disaster affecting Simkhola
धारचूला में धरना देते सिमखोला के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 सिमखोला के आपदा प्रभावितों ने 55 किमी दूर तहसील मुख्यालय आकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का आरोप है कि सिमखोला में 12 मकान बह गए। 20 मकान खतरे की जद में आ गए लेकिन सरकारी तंत्र ने चार दिन बीतने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली।  
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय पहुंचे कुशमति देवी, धीरू सिंह, राकेश सिंह, भवान सिंह, शंकर सिंह, मान सिंह, मोहन सिंह, अंजू देवी, प्रेमा देवी, बिंदु देवी, बिरखू सिंह आदि का कहना था कि दो जुलाई को सिमखोला में तबाही मच गई। चार दिन बीतने के बाद भी लोगों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली। न ही उन लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राशन तक की व्यवस्था सरकार और प्रशासन की ओर से नहीं की गई। वह लोग जंगलों से गिरते पड़ते दो दिन में तहसील मुख्यालय पहुंचे हैं। तहसील में एसडीएम और अन्य किसी भी अधिकारी के मौजूद न होने से इन लोगों का पारा और चढ़ गया। इन लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि वर्ष 2013 और 2017 में भी सिमखोला में तबाही मची थी। तब भी प्रशासन ने उन लोगों के साथ पक्षपात किया। कहा कि प्रशासन और सरकार की उदासीनता के खिलाफ वह लोग आंदोलन छेड़ेंगे। समाचार लिखे जाने शाम 7 सवा सात बजे तक यह लोग धरने में डटे थे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed