{"_id":"648753e2a599bf774c09df36","slug":"due-to-brake-failure-the-uncontrollable-jeep-collided-with-the-hill-and-overturned-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-551-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ब्रेक फेल होने अनियंत्रित हुई जीप पहाड़ी से टकराकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ब्रेक फेल होने अनियंत्रित हुई जीप पहाड़ी से टकराकर पलटी
Mon, 12 Jun 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट सड़क पर पलटी जीप। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से झूलाघाट जा रही यात्री जीप के ब्रेक फेल हो गए जिससे वाहन पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चालक सहित 14 लोग घायल हो हुए हैं जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सोमवार को पिथौरागढ़ से मैक्स (यूके 05 टीए 0764) यात्रियों को लेकर झूलाघाट जा रही थी। झूलाघाट से पांच किमी पहले बनाडा के पास जीप के ब्रेक फेल हो गए। ढलान पर होने से अचानक जीप ने गति पकड़ ली। इसके बाद अनियंत्रित जीप पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। किसी तरह यात्री खुद ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकले और घटना की सूचना पुलिस को दी। झूलाघाट से पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इधर जीप के सड़क पर पलटने से यातायात बाधित हो गया। थाना झूलाघाट के प्रभारी प्रकाश चंद जोशी, दरोगा अर्जुन सिंह राणा, रविंद्र नाथ ने जीप को हटवाकर यातायात सुचारु किया। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना में घायल हुए यात्री बगरतोली निवासी कल्याण चंद ने बताया कि जीप में कुछ छोटे बच्चों सहित कुल 14 लोग सवार थे। कल्याण चंद की गर्दन और सिर में चोटें आई हैं। यात्रियों के अनुसार यदि जीप पहाड़ी से नहीं टकराती तो खाई में गिरने से गंभीर हादसा हो सकता था। संवाद