फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drones. identify. elements, road safety. strengthened.

Pithoragarh News: ड्रोन से होगी अराजक तत्वों की पहचान, सड़क सुरक्षा होगी मजबूत

Thu, 05 Dec 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drones. identify. elements, road safety. strengthened.
पिथौरागढ़। अब नगर सहित जिले के प्रमुख कस्बों और बाजारों में ड्रोन से अराजक तत्वों की पहचान होगी। वहीं ड्रोन की मदद से यातायात व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने नगर में प्रायोगिक तौर पर यह पहल शुरू की है। कस्बों और अन्य बाजारों की निगरानी के लिए भी पुलिस नए ड्रोन खरीदेगी इसकी योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर सहित अन्य कस्बों और प्रमुख बाजारों में ड्रोन से निगरानी रखने की पहल शुरू की है। पहले चरण में पुलिस ने नगर में यह प्रयोग शुरू किया है। नगर में ड्रोन की मदद से अराजक तत्वों के साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने वालों की पहचान की जा रही है। तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले चालक भी ड्रोन की नजर से नहीं बचेंगे। पुलिस के मुताबिक यह प्रयोग सफल हो रहा है। फिलहाल पुलिस के पास सिर्फ एक ड्रोन मौजूद है। जल्द ही नए ड्रोन खरीदने की पहल भी शुरू होगी। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला सहित अन्य बड़े कस्बों और बाजारों में भी कानून और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए यहां की पुलिस को भी ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

ड्रोन से होगा कंट्रोल रूम में लाइव टेलीकास्ट
पिथौरागढ़। ड्रोन की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में नगर में हो रही हर घटना को आसानी से देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों, वीडियो का कंट्रोल रूम में लाइव टेलीकास्ट होगा। कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस कर्मी इसकी मदद से हर घटना पर आसानी से नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ड्रोन से नगर में अराजकता की घटनाओं के साथ यातायात व्यवस्था पर नजर रखने की पहल शुरू की गई है। यह प्रयोग सफल रहा है। जिले के अन्य कस्बों और प्रमुख बाजारों में भी ड्रोन से घटनाओं पर नजर रखने की योजना शुरू की जाएगी। - रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed