फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water scheme damaged by debris

मलबा डालने से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त

Wed, 18 Jul 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Wed, 18 Jul 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme damaged by debris
सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त अस्कोट के जोग्यूड़ा, बगडीहाट को जाने वाली पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला

सड़क का मलबा पेयजल लाइन में डालने से नेपाल सीमा से सटे जोग्यूड़ा और बगड़ीहाट की 1300 आबादी पानी के लिए तरस गई है। पानी के लिए लोग छह दिन से परेशान हैं। पेयजल लाइन पर मलबा डालने वाला सीमा सड़क संगठन मलबा हटाने की बात तो कर रहा है, लेकिन पेयजल योजना की मरम्मत करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


13 जुलाई को पिथौरागढ-तवाघाट एनएच के लखनपुर के पास सड़क पर मलबा गिर गया था। बीआरओ ने इस मलबे को सड़क से नीचे धकेल दिया। इस कारण जोग्यूड़ा और बगड़ीहाट की पेयजल योजना कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 350 परिवार पानी के लिए तरस गए हैं। प्रधान राम सिंह बिष्ट, योगेंद्र पाल, नरेंद्र चंद, बलवीर चंद, ललित पाल, जीवन राम, मनी राम, कालू सिंह ने बताया कि इलाके के लोगों को एक किमी दूर नदी से पानी लाना पड़ रहा है। दूषित पानी से बीमारियों का भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


इन लोगों का आरोप है कि बीआरओ हमेशा सड़क का मलबा नीचे को लुढ़का देता है, इससे पेयजल योजना के साथ ही वनस्पति को भी क्षति पहुंच रही है। इन लोगों ने योजना की मरम्मत न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उधर, बीआरओ के जेई नितिन चौहान का कहना है कि मलबा हटाने के लिए मजदूर लगा सकते हैं, लेकिन योजना की मरम्मत नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोग्यूड़ा, बगड़ीहाट की योजना में अस्थायी व्यवस्था के तहत प्लास्टिक के पाइप लगाकर पानी चलाया जाएगा। बीआरओ मलबा हटा दे तो लोहे के पाइप लगाए जाएंगे। -रूपेश आर्या, जेई जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed