{"_id":"695fe77faf9c185fe80881df","slug":"drinking-water-line-was-laid-three-months-ago-connection-not-received-yet-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-136868-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन महीने पहले बिछा दी पेयजल लाइन, अब तक नहीं मिले कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन महीने पहले बिछा दी पेयजल लाइन, अब तक नहीं मिले कनेक्शन
Thu, 08 Jan 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ईई यूपीसीएल को ज्ञापन देते सभासद राहुल लुंठी। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। लिन्ठ्यूड़ा वार्ड में पेयजल लाइन बिछाने के तीन महीने बाद भी कनेक्शन न मिलने से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी को ज्ञापन देकर जल्द कनेक्शन देने की मांग की। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सभासद राहुल लुंठी के नेतृत्व में ईई को ज्ञापन देते हुए लोगों ने कहा कि तीन महीने पूर्व लिन्ठ्यूड़ा क्षेत्र में ढाई इंच की पाइप लाइन बिछाई गई थी। उम्मीद थी कि जल्द ही इससे कनेक्शन मिलेंगे और यहां के लोगों को पेयजल संकट से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इतना समय गुजरने के बाद भी अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। सभी ने जल्द नई लाइन से पेयजल कनेक्शन देने के साथ इसके लिए कोई शुल्क न लेने की मांग की। इसके बाद लोगों ने जर्जर खंभों को बदलने और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग के लिए यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट न होने से वार्ड की अंधेरी गलियों में वन्यजीवों का खतरा बना हुआ है।