{"_id":"6619700716f155c85302da36","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-khakoda-villagers-worried-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-107254-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खकोड़ा में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खकोड़ा में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
Fri, 12 Apr 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के तिलढुकरी वार्ड में लाइन लीकेज होने से बहता पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट रेगड़ू के खकोड़ा ग्राम पंचायत में पानी का संकट गहरा गया है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में बन रही हर घर जल हर घर नल योजना का काम अधूरा पड़ने होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने योजना का काम जल्द पूरा करने की मांग की है।
खकोड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मेहता ने कहा कि गांव में पुरानी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति कम होने से पानी की किल्लत बनी हुई है। जल निगम को हर घर जल हर घर नल योजना का कार्य मार्च 2024 तक पूरा करना था, जो अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि बंतोली के नीचे एक नदी है। इससे पेयजल योजना बननी थी, लेकिन गांव की समस्या को देखते हुए जल निगम इसमें देरी कर रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में बारिश न होने से लोग नौले, धारों और पिकअप से पानी खरीदकर पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जलनिगम से जल्द पेयजल योजना का कार्य पूर्ण करने की मांग की है। संवाद
.............
प्राकृतिक स्रोतों में पानी की कमी, कुछ घंटे ही मिल रहा है पानी
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । बारिश नहीं होने के कारण स्रोतों का पानी कम हो गया है। डीडीहाट को आपूर्ति करने वाले प्राकृतिक स्रोत का पानी पूरी तरह से सूख गया है। इस कारण थल रामगंगा नदी से आने वाले पानी से ही पूरे नगर व उसके आसपास पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
डीडीहाट में थल रामगंगा नदी से पानी लिफ्ट करके आता है। इसके अलावा आठ प्राकृतिक स्रोत से भी पानी मिलने से जल संस्थान पूरे नगर में दो समय पानी की सप्लाई करता था, लेकिन इस बार जाड़ों में बारिश नहीं होने और जंगलों में आग लगने के कारण प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगे हैं। अब जल संस्थान पूरी तरह से थल रामगंगा से मिलने वाले पानी से ही पूरे नगर को पानी की सप्लाई कर रहा है। इस कारण लोगों को एक समय ही पानी मिल रहा है। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि पानी की कमी होने से पानी की सप्लाई को एक समय किया गया है। अगर पानी की कमी होगी तो टैंकरों से भी पानी की सप्लाई नगर में की जाएगी।
...............
तिलढुकरी में हो रही पानी की बर्बादी
पिथौरागढ़। गर्मियों में एक ओर जहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय के तिलढुकरी वार्ड में लाइन लीकेज होने से पानी नाली में बर्बाद हो रहा है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है।
तिलढुकरी वार्ड में पेयजल योजना का पानी नाली के ऊपर पिछले डेढ़ माह से लीकेज हो रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत जल संस्थान से की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश जोशी ने बताया कि विभाग की टीम लीकेज को ढूंढ रही है। शीघ्र ही लीकेज को बंद कर दिया जाएगा। संवाद