फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dress Making in Riyanshi Village

रियांसी की महिलाएं स्कूल ड्रेस बनाकर बन रही हैं आत्मनिर्भर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dress Making in Riyanshi Village
रियांसी गांव में स्कूल ड्रेस सिलती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। हाथ में कुदाल और दातुली लेकर खेतों में व्यस्त रहने वालीं ग्राम पंचायत रियासी की महिलाएं स्कूल ड्रेस सिलकर अपने जीवन में सार्थक बदलाव ला रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद हुआ ओएनजीसी देहरादून से प्रायोजित सिलाई प्रशिक्षण सोमवार से फिर चालू हो गया। दो बैच में 60 महिलाएं इस हुनर को सीख रहीं हैं।
सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया के बैनर तले मूनाकोट विकासखंड के रियासी गांव की महिलाओं ने पिछले साल सिलाई का प्रशिक्षण लिया था।
तब शुरू हुआ प्रशिक्षण करीब सवा महीने बाद कोरोना के कारण बंद हो गया था। हालांकि कुछ महिलाओं ने कोरोना काल में मास्क बनाकर आय के साथ नाम भी कमाया।
शिविर की शुरुआत पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी इसी संस्था से स्कूल ड्रेस खरीदने की योजना बनाई थी। अब स्कूल खुलने पर सोमवार को फिर से महिलाएं प्रशिक्षण लेने पहुंचीं। प्रशिक्षक तुलसी शाह ने महिलाओं को पहले कागज की ड्रेस बनाना सिखाया।
विज्ञापन

आयोजक संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने बताया कि हर साल जिले में चार करोड़ रुपये की स्कूल ड्रेस बाहर से आती है। इसलिए उनकी योजना है कि 10 गांवों की 600 महिलाओं को इस आजीविका से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed