फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dr. Anandi Joshi's Kumaoni story collection released

Pithoragarh News: डाॅ. आनंदी जोशी के कुमाऊंनी कहानी संग्रह का विमोचन

Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dr. Anandi Joshi's Kumaoni story collection released
पिथौरागढ़। न्यू सेरा निवासी पूर्व प्रधानाध्यापिका और साहित्यकार डाॅ. आनंदी जोशी के कुमाऊंनी कहानी संग्रह ‘द्वी घरनकि लाज’ का विमोचन ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय की काव्य गोष्ठी में हुआ। डाॅ. आनंदी ने कहा कि उन्होंने इस कहानी संग्रह में अपने अनुभवों के सत्य को अपनी कहानियों के माध्यम से उजागर करने का प्रयत्न किया है। इस पुस्तक में उनकी लिखित ग्यारह कुमाऊंनी कहानियां संग्रहीत हैं।
विज्ञापन

डाॅ. पीतांबर अवस्थी ने कहा कि इस कहानी संग्रह में पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष और ग्रामीण परिवेश को दिखाया गया है। बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य ने कहा कि डाॅ. आनंदी जोशी ने कहानी संग्रह के माध्यम से पहाड़ की नारी की पीड़ा और गांवों से हो रहे पलायन को दर्शाया है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में डाॅ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, मंजुला अवस्थी, जनार्दन उप्रेती, राजेश मोहन उप्रेती, चिंतामणि जोशी, डीपी जोशी, डाॅ. दीप चौधरी, दिनेश भट्ट, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, जयमाला देवलाल, अनीता जोशी, डाॅ. नीरज चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed