फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doli XI and Kinnigad win matches

दौली इलेवन और किनीगाड़ ने मैच जीते

Tue, 14 Mar 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Doli XI and Kinnigad win matches
पिथौरागढ़ में चल रहे क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दौली इलेवन और किनीगाड़ की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


देवसिंह खेल मैदान में सिमलसूनी और दौली इलेवन के बीच मैच हुआ। मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव किशोर जोशी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सिमलसूनी ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन बनाए। निर्मल ने 29 और मनोज ने 21 रनों का योगदान दिया। हरीश पुजारा ने 3 विकेट लिए। दौली इलेवन ने 10वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हरीश पुजारा ने 28 और दीपक ने नाबाद 21 रन बनाए। सूरज और मन्नू ने 2-2 विकेट लिए। दौली इलेवन ने 4 विकेट से मैच जीता। अंपायर श्रीनिवास कोहली, दीपक कुमार और स्कोरर दीपक मेहता थे। कमेंट्री हरिओम ने की।
विज्ञापन


दूसरा मैच किनीगाड़ और फैन क्लब की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह मेहता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। किनीगाड़ ने 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। प्रकाश ने 27 और सूरज ने 19 रन बनाए। मोहित ने 4 विकेट लिए। जवाब में फैन क्लब की टीम 15 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। प्रकाश ने 4 और धर्मेंद्र ने 2 विकेट लिए। इस प्रकार किनीगाड़ ने 21 रन से मैच जीता। अंपायर हरिओम राणा, प्रवीन मुडेला और स्कोरर जीवन मेहता थे। कमेंट्री कौशल अधिकारी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed