फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doctor for 13 years in Women's Hospital

महिला अस्पताल में 13 वर्ष से डॉक्टर नहीं

Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Doctor for 13 years in Women's Hospital
डाक्टर विहीन थल का महिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महिला अस्पताल में 2004 से कोई डॉक्टर नहीं है। अस्पताल का उद्घाटन 10 सितंबर 2003 को हुआ था। तब एक महिला डॉक्टर की यहां तैनाती की गई थी। इसके अगले साल ही इस महिला डॉक्टर ने यहां से अपना स्थानांतरण करा दिया। उसके बाद शासन ने किसी भी डॉक्टर की यहां तैनाती की जरूरत ही नहीं समझी। उलटा शासन ने 2009 में यहां से फार्मेसिस्ट का भी स्थानांतरण कर दिया। तब से फार्मेसिस्ट का पद भी रिक्त है।

विज्ञापन


उत्तराखंड शासन ने महिला उत्थान योजना के तहत थल में महिला अस्पताल खोला था। इस अस्पताल के माध्यम से इस घाटी के 114 गांवों को स्वास्थ्य सुविधा देने का इरादा सरकार ने किया था, लेकिन अब लाखों रुपये की लागत से बने इस अस्पताल से लोगों को कोई सुविधा नहीं मिलती। सिर्फ एक स्टाफ नर्स और एएनएम के सहारे यह अस्पताल चल रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी, एक्सरे की कोई सुविधा नहीं है। यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो जाए तो उसे 50 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने अस्पताल की दशा सुधारने के लिए कई बार आवाज उठाई, लेकिन किसी भी सरकार ने अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उषा गुंज्याल का कहना है कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। यदि नए डॉक्टरों की नियुक्ति होगी तो थल अस्पताल में प्राथमिकता से तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की कथनी, करनी में अंतर है
थल निवासी दीपा देवी का कहना है कि महिला उत्थान की बात करने वाली सरकारों को खुद सोचना चाहिए कि बिना डॉक्टर के महिला अस्पताल में इलाज कैसे होता होगा। वह कहती हैं कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। किसी भी नेता ने अस्पताल में डॉक्टर को नियुक्त करने का प्रयास नहीं किया। 


जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो
थल निवासी हंसा बाफिला का कहना है कि महिला अस्पताल में शीघ्र दो डॉक्टरों की तैनाती की जाए और फार्मेसिस्ट नियुक्त किया जाए। अस्पताल में उपकरण, दवाओं की व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करे। यदि स्टाफ की नियुक्त नहीं हो पाती तो अस्पताल को बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed