फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not make a big accident on the street belonged rebars

सड़क पर निकली सरिया बड़ा हादसा न करा दें

Thu, 23 Feb 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Thu, 23 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Do not make a big accident on the street belonged rebars
झूलाघाट-पिथौरागढ़ रोड पर इस तरह निकली हैं सरिया - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा को जोड़ने वाली झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढे और पैराफिट टूटने के बाद निकली सरिया किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैं। लोक निर्माण विभाग और उनके मजदूर कभी भी सड़क पर काम करते नहीं दिखाई देते। इस कारण सड़क के दोनों ओर बनी नालियां बंद पड़ी हैं और दोनों तरफ उग आई झाड़ियों ने सड़क की चौड़ाई को कम कर दिया है।

विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल और मूनाकोट के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरुआत में एशियन डेवलेपमेंट बैंक के कंस्ट्रक्शन डिवीजन के माध्यम से किया गया। मानकों के हिसाब से काम न होने और अधूरा काम करने के कारण मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सड़क निर्माण के जांच के आदेश दिए थे। कुछ समय बाद यह सड़क लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो गई। लोनिवि ने सड़क की देखरेख के लिए मजदूरों की एक गैंग तैनात कर दी थी, परंतु गैंग के लेबर कभी भी इस सड़क पर काम करते नहीं दिखाई देते। इस कारण सड़क की और ज्यादा दुर्दशा हो गई। इस सड़क पर सैकड़ों गाड़ियां एवं पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी, दार्चुला, डडेलधूरा, बजांग, बाजुरा जिले के अधिकारी और यात्री गुजरते हैं।
विज्ञापन


लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश गिरिराज ने बताया कि विभाग प्रति 10 किलोमीटर पर मजदूरों का एक गैंग रखता है। इसमें 12 लोग होते हैं। झूलाघाट सड़क की लंबाई 36 किमी है। मानकों के हिसाब से मजदूरों की 4 गैंग होनी चाहिए, लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से सड़क पर एक ही गैंग काम कर रही है। मजदूरों द्वारा सड़क में काम न करने की सूचना मिली है। सड़क का निरीक्षण कर इसे देखा जाएगा। अगर मजदूर काम करते नहीं दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत का काम करने वाले स्थायी मजदूरों का वेतन 20 हजार रुपए प्रतिमाह तक होता है और संविदा पर काम करने वाले मजदूरों का वेतन भी कम से कम दस हजार रुपए होता है। इतने ज्यादा वेतन के बाद भी मजदूर सड़क की मरम्मत का काम नहीं करते। इस समय हालत यह है कि पिथौरागढ़ से झूलाघाट तक कम से कम पांच स्थानों पर सड़क पर निकली सरिया वाहन चालकों के लिए भारी मुसीबत पैदा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed