फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student leaders angry over youth being forcibly prevented from participating in peaceful protests

Pithoragarh News: यूजीसी एक्ट को रोल बैक कराने और एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चर्चा

Sun, 11 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Student leaders angry over youth being forcibly prevented from participating in peaceful protests
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय समानता मंच की बैठक में यूजीसी एक्ट 2026 और एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर विचार विमर्श किया गया। संगठन ने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

यह बैठक रामलीला मैदान सोरगढ़ में हुई। इसमें यूजीसी एक्ट को वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने की रणनीति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने सवर्ण समाज को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। फिल्म अभिनेता हेमंत पांडेय ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट से समाज में कटुता बढ़ रही है। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण और एक्ट में सुधार के लिए सवर्ण समाज को आगे आने को कहा। संगठन 13 अक्तूबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगा। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट अजय बोहरा ने की, जबकि संचालन एमसी जोशी ने किया।। यहां दयानंद भट्ट, डीएस भंडारी, डाॅ. नीरज चंद्र जोशी, महिपाल सिंह डोबाल, से.नि. सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, राजीव पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed