{"_id":"6acbca8b5f954db037009014","slug":"devotees-thronged-temples-on-the-first-day-of-navratri-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147805-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Sun, 11 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/ थल। नवरात्र के पहले दिन जिले में नगर से लेकर कस्बों और गांवों में मंदिरों में आस्था की भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। घरों में नवरात्र पर व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर हरेला बोया।
प्रथम नवरात्र को नगर के उल्का देवी, कामाख्या, कौशल्या माता मंदिर, घंटेश्वर, लक्ष्मी नारायण, पांडे गांव, पुराना बाजार शिवालय के साथ ही मैया के मंदिरों में सुबह से ही चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। गुरना मंदिर और इग्यारदेवी स्थित वैष्णवी देवी के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
वहीं गंगोलीहाट में मां महाकाली, चामुंडा, छिमाल देवी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। तड़के से ही लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। महाकाली मंदिर में पुरोहित दीप पंत और पंकज पंत ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा कराई।
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट के जवान भी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। पुजारियों ने बताया कि नवरात्र में मां के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच कर मां का आशीर्वाद लेते हैं। भीड़ अधिक होने से श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए लाइन में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का हौसला कम नहीं हुआ। यहां पांखू स्थित कोटगाड़ी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। कनालीछीना के सतगढ़ गांव स्थित जयंती मंदिर में श्रद्धालुओं ने आराधना की।
हुष्कर देव मंदिर में जागरण शुरू
अस्कोट। अस्कोट में शारदीय नवरात्र पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। खोलिया गांव के हुष्कर देव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। पंडित मोहन चंद्र ओझा ने पूजा कराई। उन्होंने बताया कि मंदिर में नौ दिन तक जागरण और भजन-कीर्तन होंगे। दशमी पर्व पर भंडारे के साथ पारायण होगा। वहीं मल्लिकार्जुन मंदिर में पंडित नारायण दत्त पंत ने जलाभिषेक कर लोगों को पूजा कराई।