फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not be angry at people from the base card

आधारकार्ड न बनने से लोगों में गुस्सा

Fri, 27 Nov 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Nov 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन

देवलथल तहसील के कई गांवों में लोग आधार कार्ड बनाने से वंचित रह गए हैं। देवलथल में आधार कार्ड बनाने का कैंप तो लगाया गया है, लेकिन कैंप संचालक न तो लोगों को पूर्व में कोई सूचना दे रहे हैं और न समय ही बताया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कैंप के संचालक आधार कार्ड पंजीकरण का शुल्क भी वसूल रहे हैं। प्रभारी डीएम प्रशांत आर्य ने देवलथल के तहसीलदार से कहा है कि आधार कार्ड बनाने में लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन

बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बसेड़ा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, नरेश पांडे, गिरीश पांडे, दिनेश पांडे, गोकुल कुमार, शंकर कुमार आदि ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि अब आधार कार्ड की कई चीजों के लिए अनिवार्यता कर दी गई है। आधार कार्ड न होने पर लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं। देवलथल में आधार कार्ड बनाने के नाम पर मनमर्जी का खेल चल रहा है। प्रशासन ने इस काम को देखना बंद कर दिया है। यदि तहसील के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए तो वह कोई गौर नहीं करते। उन्होंने आधार कार्ड के कैंप प्रशासन की निगरानी में लगाने की मांग की है। यदि लोग इस सुविधा से वंचित किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही यह भी मांग की है कि कैंप संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए जाएं ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed