फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do first-year graduate entry

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करो

Sat, 20 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 20 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Do first-year graduate entry
प्रदर्शन करते मुनस्यारी कालेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में बीए प्रथम वर्ष में सभी विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलने से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन किया और सभी विद्यार्थियों को एडमिशन देने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीमांत के इस कॉलेज में प्रवेश के लिए नियमों को ज्यादा सख्त नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन


कॉलेज में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। सभी को प्रवेश दिया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक 25 विद्यार्थियों को अब तक एडमिशन नहीं मिला है। एनएसयूआई तहसील महासचिव लक्ष्मण राम ने कहा कि सीट बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक से बात की जाएगी और मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामले को लाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब स्थानीय कॉलेज में ही प्रवेश नहीं मिल रहा है तो दूर के कॉलेजों में प्रवेश की कोई संभावना नहीं रहेगी। प्रदर्शन में विक्की दुबड़िया समेत कई छात्र मौजूद थे। इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद भी प्रवेश लेने वालों की संख्या कम नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed