फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM reached Gankot, heard the plight of disaster affected people

Pithoragarh News: डीएम पहुंचे गणकोट, आपदा प्रभावितों की सुनीं व्यथा

Tue, 17 Sep 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
DM reached Gankot, heard the plight of disaster affected people
 गणकोट गांव में आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री देते डीएम विनोद गोस्वामी। संवाद
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र गणकोट पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए भू वैज्ञानिकों को क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम विनोद गोस्वामी ने गणकोट पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मृतका के परिजनों से मुलाकात की और आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों, मंदिर, भवनों की क्षति का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक कर जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करनी होगी। उन्होंने पेयजल लाइनों के ठीक होने तक टैंकर से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, एसडीएम खुशबू पांडे, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed