{"_id":"65636d8e763ab039fe01f626","slug":"dm-gave-instructions-to-make-the-roads-pothole-free-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7312-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीएम ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीएम ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
Sun, 26 Nov 2023 09:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी की बदहाल पड़ी सेला बरनिया गांव की सड़क। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने लोक निर्माण एवं ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके डिवीजन के अंतर्गत स्थित ऐसे सभी सड़क मार्ग जिनमें गड्ढे हैं उनमें पैच वर्क की योजना बनाकर तत्काल कार्य करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर एसडीएम और तहसीलदार को दें ताकि उनकी ओर से मार्गों का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने कहा कि जिन मार्गों पर बार-बार सडक दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं वहां क्रश बैरियर लगाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में एसडीएम सदर अनिल शुक्ला, बेड़ीनाग मंजीत सिंह, मुनस्यारी यशवीर सिंह सहित लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
गड्ढों से पटी है सेला बरनिया गांव की सड़क
मुनस्यारी। तहसील के सेला बरनिया गांव की सड़क का तीन किमी हिस्से में जगह-जगह पर गड्ढे बने हैं। एडीबी के अंतर्गत बनी यह सड़क पिछले कई वर्षों बदहाल है। विभाग ने अब तक गड्ढों को नहीं भरा है जबकि मुख्यमंत्री ने सभी सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्त न किए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। उधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान मोहन सिंह दोसात का कहना है कि यदि जल्द सड़क को विभाग ने गड्ढामुक्त नहीं किया तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। संवाद