{"_id":"613f9a318ebc3e74e77fec3a","slug":"dm-did-an-aerial-survey-took-stock-of-the-closed-roads-pithoragarh-news-hld4378450144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने हवाई सर्वेक्षण कर लिया बंद सड़कों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने हवाई सर्वेक्षण कर लिया बंद सड़कों का जायजा
विज्ञापन
धारचूला हेलीपैड में अधिकारियों से जानकारी लेते डीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। दारमा घाटी की बंद सड़क से हो रही दिक्कत को देखते हुए डीएम आशीष चौहान अचानक धारचूला पहुंचे। उन्होंने धारचूला हेलीपैड पहुंचकर हवाई सेवा के संचालन और खाद्य सामग्री का जायजा लिया। इसके बाद हवाई सर्वेक्षण कर बंद सड़कों का जायजा लिया और एसडीएम को सीमांत के गांव में खाद्य सामग्री उपलब्ध करने के निर्देश दिए।
सोमवार को धारचूला पहुंचे डीएम डॉ.आशीष चौहान ने हेलीपैड में बीआरओ के एईई अंकित अग्रवाल और सीपीडब्ल्यूडी के एई कपिल कुमार से बंद सड़कों की जानकारी ली। सीपीडब्ल्यूडी के एई ने बताया कि मौसम सही रहने पर एक हफ्ते में सेला-नांगलिग सड़क खुल जाएगी। बीआरओ के एईई ने बताया कि मौसम सही होने पर कार्य में तेजी आएगी। इसके बाद डीएम ने सीपीडब्ल्यूडी के एई के साथ हेलीकाप्टर से सेला से नांगलिग बंद सड़क का हवाई निरीक्षण किया। दुग्तु में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद लोगों की समस्याएं सुनीं। अचानक मौसम खराब होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। डीएम ने कहा कि वह शीघ्र ही दुग्तु में बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। डीएम ने एफजीआई पुष्कर बोनाल को दुग्तु में उतारकर सरकारी गोदाम में पड़े अतिरिक्त राशन का वितरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, सीपीडब्ल्यूडी के एई कपिल कुमार मौजूद रहे।
हेलीकाप्टर से भेजा रोजमर्रा का सामान
धारचूला(पिथौरागढ़)। हेलीकॉप्टर से दारमा घाटी के ग्राम सीपु में 300 किलो और ग्राम चल में 200 किलो रोजमर्रा की खाद्य सामग्री भेजी गई। पांगला के लिए वैक्सीन भी भेजी गई।