फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM angry on low loan-deposit ratio

Pithoragarh News: ऋण- जमा अनुपात कम होने पर डीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM angry on low loan-deposit ratio
पिथौरागढ़ में डीएम रीना जोशी बैंकर्स और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) और जिला परामर्श दात्री समिति के साथ मंगलवार को बैठक की। उन्होंने 2022-23 में ऋण जमा अनुपात कम होने पर नाराजगी जताई और बैंकों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजना के ऋण बांटने को भी कहा। इस दौरान डीएम ने आरसेटी के कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की द्वितीय त्रैमास ऋण जमा अनुपात 35.12 प्रतिशत है जो कि रिजर्व बैंक के मानक 40 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष कम है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। बैंकों के ऋण वितरण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने बैंकर्स को ऋण आवेदनों को लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। कहा कि या तो आवेदनों को स्वीकृत किया जाए या फिर अस्वीकृत कर दिया जाए।
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के अनुसार किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड तेजी से बनाने को कहा। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा को दुग्ध संघ, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों की ओर से भेजे गए आवेदनों के सापेक्ष बैंकों ने कितने किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं इसका ब्योरा प्रतिमाह बैंकर्स से लेने के निर्देश दिए। सीएम स्वरोजगार ऋण योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने बैंकर्स को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता से करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इच्छुक लोगों को हाउस कीपिंग, बढ़ई संबंधी कार्यों और यांत्रिक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, देहरादून से आए सहायक महाप्रबंधक आरबीआई दिग्विजय सिंह सजवान, लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल आदि अधिकारी और बैंक कर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed