{"_id":"573a1c494f1c1bc54aac78fa","slug":"disturbances-in-energy-bills-in-berinag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में विद्युत बिलों में गड़बड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में विद्युत बिलों में गड़बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 17 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बिजली के बिलों में हो रही भारी गड़बड़ी से आक्रोशित महिलाओं और लोगों ने ऊर्जा निगम के जेई का घेराव किया। लोगों का आरोप है कि विभाग बिना रीडिंग किए मनमाने बिल दे रहा है। रीडिंग के लिए कभी कर्मचारी नहीं आते। यह भी आरोप लगाया कि जो बिल दिए जा रहे हैं उनमें अपने मन से धनराशि चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा ने बताया कि मीटर रीडर की गलत रीडिंग से लोगों को अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। यह समस्या सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ आ रही है। बिना मीटर रीडिंग के ही विभाग हर महीने बिजली का बिल लोगों को दे रहा है। इस बार रीडिंग के माध्यम से लोगों को बिल दिए गए हैं। जिस कारण कई महीनों से बिना रीडिग के आ रहे बिल इस बार मीटर रीडिंग कर लोगों को थमा दिए हैं। इस कारण लोगों को हजारों के बिल दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस तरह की अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने जूनियर इंजीनियर का घेराव किया। इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि मीटर रीडर की गलती से ही इस तरह के बिल आए हैं। उन्होने मांग की कि बिल वितरित करने वाले कर्मचारी को यहां से हटाएं और विद्युत बिलों को संशोधित करें। इस पर जेई बीएस रौतेला ने कहा कि फिलहाल विद्युत बिलों को किश्तों में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस आश्वासन पर महिलाओं ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त कर दिया लेकिन चेतावनी दी है कि यदि अगली बार बिलों में संशोधन नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। घेराव करने वालों में मीना रौतेला, उमा वर्मा, गंगा रावत, सुनीता देवी, कलावती देवी, गंगा उपाध्याय, राधा कन्याल, सरला देवी, भावना रौतेला, आनंद भंडारी, अमित रावत, जगदीश राम समेत कई लोग मौजूद थे।