फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District level competition concludes with prize distribution

Pithoragarh News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
District level competition concludes with prize distribution
पिथौरागढ़ स्टेडियममें टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता। संवाद
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 20 आयु वर्ग में टेबल टेनिस और अंडर 11, 15, 19 आयु वर्ग में बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 230 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में आयुष कुमार, बालिका वर्ग में दक्षायनी जोशी, अंडर-17 बालक वर्ग में जय जोशी, बालिका वर्ग में वंदनी खड़ायत, अंडर-20 बालक वर्ग में आदित्य दिगारी, बालिका वर्ग में भावना परिहार विजयी रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नरेंद्र सिंह बिष्ट, देवांग जोशी, प्रज्ञा जोशी, चंद्रशेखर रहे। बैडमिंटन में अंडर 11 बालक वर्ग एकल में काव्यांश पंत, युगल में चिन्मय उप्रेती और स्वास्तिक सिंह, एकल बालिका वर्ग में दीवीश पाल, मानसी कुंवर, अंडर 15 बालक वर्ग एकल में करुणेय अग्रवाल, युगल वर्ग में आशीष, प्रिंस, बालिका वर्ग के एकल में नव्या बिष्ट, युगल वर्ग में मानवी बिष्ट और काव्या बोरा, अंडर 19 बालक वर्ग एकल में सचिन रावत, युगल वर्ग में खगेंद्र सिंह और हर्षित चंद्र, बालिका एकल वर्ग में महक भट्ट ने रश्मि पांडे, युगल वर्ग में काजल सामंत और मेधा कोठारी विजेता बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जगदीश सिंह अकेला, भूपेश बिष्ट, पुष्कर सिंह रावत, धर्मेश डसीला, दीपांक वर्मा रहे। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, अति विशिष्ट अतिथि एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल, अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ पिथौरागढ़ विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, महासचिव जिला ओलंपिक संघ ललित पंत ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन जिला खेल सह समन्वयक शिक्षा विभाग निर्मल किशोर भट्ट ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में जिला बैडमिंटन संघ के कैलाश चंद्र भट्ट, सतीश कुमार, प्रकाश जंग थापा, नीरज सौन, मुकुल चंद्र पाठक, सुनील प्रसाद, सरोज, जगत सिंह महरा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed