फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Distinct DG of China border ITBP, reached Munsiyari

आईटीबीपी के महानिदेशक चीन सीमा के निरीक्षण के लिए मुनस्यारी पहुंचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Distinct DG of China border ITBP, reached Munsiyari
आईटीबीपी के महानिदेशक हेली से मुनस्यारी पहुंचे। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ड्रैगन से चल रही तनातनी के बीच आईटीबीपी के महानिदेशक (डीजी) एसएस देशवाल चीन सीमा के निरीक्षण के लिए मुनस्यारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

वह 48 किमी पैदल चलकर चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की अंतिम चौकी मिलम और उससे आगे दुंग जाकर सीमा की स्थितियों की जानकारी लेंगे। भारत-चीन विवाद के बीच डीजी का सीमा का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह पहला मौका है जब आईटीबीपी महानिदेशक 48 किमी पैदल चलकर सीमा का जायजा लेंगे।
शनिवार को दिल्ली से हेलीकॉप्टर से आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देशवाल मुनस्यारी पहुंचे। यहां आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईटीबीपी कैंपस में नाश्ते के बाद वह कालामुनि ट्रैक पर निकले। रविवार सुबह 48 किमी पैदल चलकर वह आईटीबीपी की अंतिम चौकी मिलम का मुआयना करेंगे। इस दौरान वह आईटीबीपी की लिलम, बुगड़ियार, रिलकोट, मिलम, दुंग, चौकियों पर तैनात जवानों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। वह बुगडियार चौकी में रात्रि विश्राम कर रविवार को मिलम जाएंगे। मिलम से हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

चीन से विवाद के बाद सीमा पर आईटीबीपी ने बढ़ाए जवान
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन से विवाद बढ़ने के बाद भारत ने चीन सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेज कर दी है। विवाद के बाद आईटीबीपी के 700 से अधिक जवान सीमा पर ड्यूटी कर चीन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

आईटीबीपी के महानिदेशक को सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया।

आईटीबीपी के महानिदेशक को सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed