{"_id":"6a47f1f8f70bee1e93095179","slug":"dissatisfaction-expressed-over-the-transfer-of-the-gynecologist-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141180-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण पर जताई नाराजगी
Fri, 03 Jul 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल से एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ मोनिका गिरी का नानकमत्ता तबादला कर दिया गया है। इसके विरोध में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने शुक्रवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि यह तबादला नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यह प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में हुआ। इसमें समिति के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोनिका गिरी के आने से गर्भवती महिलाओं को काफी सुविधाएं मिलीं। अस्पताल में ऑपरेशन के जरिये प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध हो गई थी। उन्होंने कई जटिल ऑपरेशन किए थे। समिति का आरोप है कि शासन ने तीन विकास खंड के लोगों की अनदेखी की है। उन्होंने जनहित में तबादला तुरंत रद्द करने की मांग की।
बाद में लोग चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका से भी मिले, इसमें उन्होंने भी लोहाघाट में ही सेवाएं देने की बात कही। यहां राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, कमल किशोर, गोविंद बिष्ट आदि समेत अस्पताल आए कई लोग धरने पर बैठे।