फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diseases increased during rains, beds had to be put on the verandah

Pithoragarh News: बरसात में बढ़ीं बीमारियां, बरामदे पर लगाने पड़ रहे बेड

Thu, 21 Aug 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Diseases increased during rains, beds had to be put on the verandah
जिला अस्पताल में बरामदे में भर्ती मरीज। संवाद
पिथौरागढ़। बरसात के सीजन में बीमारियां भी काफी बढ़ रही हैं। इसका दबाव जिला अस्पताल पर भी देखने को मिल रहा है। ओपीडी में भी रिकाॅर्ड उछाल आया है। हर रोज एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से यहां बिस्तर लगाने के लिए अब बरामदा भी कम पड़ने लगा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरामदे और गैलरी में 40 अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 120 बेड की क्षमता के सापेक्ष 160 मरीज भर्ती हुए। अस्पताल प्रबंधन मजबूरी में मरीजों को बरामदे में भर्ती कर इलाज कर रहा है। सर्वाधिक रोगी वायरल बुखार, सांस फूलने की बीमारी, निमोनिया और टायफायड से ग्रसित हैं। कई मरीजों को डॉक्टर दवाएं देकर घर पर आराम करने की सलाह दे रहे हैं जबकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक रोगियों का दबाव बढ़ने से सभी बेड फुल होने पर अब बरामदे में अतिरिक्त बिस्तर लगाने पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बरामदे और गैलरी भी फुल हो गई। ऐसे में मरीजों को सीमित समय के लिए भर्ती कर इलाज के बाद घर भेजना मजबूरी बन गया है। बता दें कि जिला अस्पताल में एक सप्ताह पूर्व तक 600 से 750 ओपीडी हो रही थी। वर्तमान में ओपीडी में काफी उछाल आया है और यह 1300 तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रोगी के साथ तीमारदार आने से बढ़ रही अस्पताल में भीड़
जिला अस्पताल में रोगी के साथ तीमारदार आ रहे हैं। इससे अस्पताल में भीड़ बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक एक रोगी के साथ तीन से चार तीमारदार आने से परिसर सहित भीतर लगी भीड़ से दिक्कत हो रही है। मरीजों के साथ तीमारदारों की भीड़ बढ़ने से शौचालय, बरामदे सहित वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना अस्पताल प्रबंधन के लिए चुनौती बन रहा है।

कोट
इन दिनों ओपीडी बढ़ने के साथ ही मरीजों का दबाव बढ़ गया है। हर मरीज को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए बरामदे और गैलरी में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। व्यवस्था बनाए रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed