फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Discussion on development of three valleys of Dharchula in Ran Samvad

Pithoragarh News: रं संवाद में धारचूला की तीनों घाटियों के विकास पर चर्चा

Sun, 14 Jan 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Discussion on development of three valleys of Dharchula in Ran Samvad
धारचूला में आयोजित संवाद में मौजूद रं संस्था के पदा​धिकारी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की ओर से संग्रहालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने तीनों घाटियों में अतिक्रमण किए जाने पर चिंता जताते हुए पर्यटन, स्वरोजगार और विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संवाद में त्रिभुवन गर्ब्याल ने कहा कि सुरक्षा बलों की ओर से ग्राम बुदि, गर्ब्यांग, गुंजी, कुटी, कालापानी और नाभीढांग आदि जगहों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। राजन नबियाल ने आदि कैलाश, ओम पर्वत और पंचाचूली ग्लेशियर आदि धार्मिक स्थलों पर बढ़ती गंदगी पर चिंता जताई। कहा कि व्यास और दारमा घाटी में अंधाधुंध निर्माण, वाहनों की आवाजाही से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों ने व्यास और दारमा घाटी की सड़क परिवहन विभाग से पास नहीं होने से दुर्घटना होने पर बीमा राशि नहीं मिलने की समस्या रखी। सौन गांव के सेब उत्पादक राम सिंह सोनाल ने युवाओं से कृषि से जुड़े रोजगार अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोन निवासी अरविंद बोनाल ने दारमा घाटी में नुकसान पहुंचा रहे भालुओं की समस्या रखी। मुकेश गर्ब्याल ने क्षेत्र में बढ़ते पर्यटन से भविष्य में होने वाले नुकसान को रोकने की अपील की। संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मंगल सिंह कुटियाल, करण गर्ब्याल, पूर्व आईएफएस बिशन बोनाल, पूर्व कमिश्नर अजय नबियाल, पूर्व सीडीओ महेंद्र कुटियाल आदि ने युवाओं को विभिन्न जानकारियां दी। संचालन राजेंद्र सिंह नबियाल ने किया। वहां अध्यक्ष दीपक रोंकली, महासचिव धीरेंद्र दताल, विक्रम रोंकली, अशोक नबियाल, शांति नबियाल, अमृता ह्यांकी, कृष्णा गर्ब्याल, दौलत फकलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed