फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster-damaged bridges to be rebuilt with 49 lakh rupees; relief from danger

Pithoragarh News: 49 लाख से बनेंगे आपदा से क्षतिग्रस्त पुल, खतरे से मिलेगी मुक्ति

Mon, 16 Feb 2026 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Feb 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Disaster-damaged bridges to be rebuilt with 49 lakh rupees; relief from danger
जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त सात पैदल पुलिया के नवनिर्माण के लिए मिला धन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। आखिरकार आपदा के छह महीने बाद सिस्टम को क्षतिग्रस्त पुलों की याद आई है। जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल जल्द ठीक होंगे और क्षेत्र के लोगों को खतरे से मुक्ति मिलेगी। बिण, कनालीछीना, मुनस्यारी विकासखंडों में आपदा से क्षतिग्रस्त सात पैदल पुलिया के नवनिर्माण के लिए 49.80 लाख रुपये मिले हैं।
बीते आपदाकाल में तीन विकासखंडों में सात पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। ऐसे में इन क्षेत्रों की पांच हजार से अधिक की आबादी गधेरों और नालों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर थी। प्रभावितों ने इन पुलिया के नवनिर्माण की मांग की थी। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार हुआ लेकिन लंबे समय बाद भी इन प्रस्तावों को स्वीकृति न मिलने से लोग निराश थे।
विज्ञापन

आखिरकार इन पैदल पुलिया के नवनिर्माण की पहल शुरू हुई है। इसके लिए दैवी आपदा मद से 49.80 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही इन पैदल पुलिया का निर्माण होगा और उन्हें खतरे से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
इन पैदल रास्तों से होकर हर रोज 400 से अधिक बच्चे स्कूल आवाजाही करते हैं। पैदल रास्तों पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर गधेरों और नालों को पार कर रहे हैं। अब पुलिया के निर्माण से विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी।

इन जगहों पर होगा पुलिया का होगा निर्माण
स्थान लागत (लाख में)
जाजरी गाड़ 10.20
बड़गाड़ी 11.00
चामी भैंसकोट 5.25
बगड़ीहाट 6.10
पन्यारौली 3.95
जिंखू खोल्टा 7.10
जोशाल 6.20
कोट
दैवी आपदा मद से सात पैदल पुलिया के नवनिर्माण के लिए धनराशि मिली है। जल्द की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - हरीश आर्या, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed