फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster By Rain in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Disaster By Rain in Pithauragarh
बारिश के कारण मलान-मितड़ा अश्व मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बारिश से लोनिवि अस्कोट का कठपतिया, मलान, मितड़ा, दिगरा अश्वमार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राम पंचायत साता को जाने वाली पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। बारिश से बेड़ीनाग तहसील की तीन ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। घाट-पनार सड़क के बंद होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सर्वाधिक बेड़ीनाग में 24.60 मिमी बारिश हुई। पिथौरागढ़ में 19.20 मिमी, गंगोलीहाट में दो मिमी बारिश हुई। इससे नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। कनालीछीना विकासखंड के कठपतिया, मितड़ा, मलान चर्मा अश्व मार्ग समेत साता पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय ने लोनिवि अस्कोट से शीघ्र अश्व मार्ग सुधारने और जिला प्रशासन से पेयजलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। बेड़ीनाग की तीन ग्रामीण सड़कें चौरपाल-सुगड़ी, अग्रोन-आंवलाघाट और पोखरी-चंडिकाघाट सड़क बंद हो गई है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़कों को खोलने की मांग की है। शुक्रवार देर शाम घाट-पनार सड़क भी बंद हो गई। इस कारण शाम 7:30 बजे से 10:30 तक कई वाहन फंसे रहे। नाचनी में नयाबस्ती के पास मलबा, बोल्डर गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। लोनिवि के अभियंता कृष्णा पिपलिया का कहना है कि मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

तूफान से पोस्ताला में मकान की छत उड़ी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। अंधड़ और तूफान से शुक्रवार को पोस्ताला क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है।
पोस्ताला निवासी प्रहलाद सिंह के कच्चे मकान की छत में लगी हुई टिन उड़कर 50 मीटर दूर चली गई। घटना के वक्त परिवार पड़ोस में एक बरात में शामिल होने गया था। इससे हादसा बच गया, लेकिन भारी बारिश से घर के अंदर रखी सामग्री बर्बाद हो गई। रात को परिवार ने पड़ोस में शरण ली। शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक अजंता दुग्ताल ने मौके पर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट बनाई। प्रभावित परिवार को पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया गया है जबकि प्रहलाद के जानवरों को ग्रामीणों की गोशाला में रखवा दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल के बाद भी नहीं मिल सका मकान
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पोस्ताला गांव के प्रहलाद सिंह मजदूरी करते हैं। पक्के मकान के लिए ब्लॉक के अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास चक्कर काट चुके हैं। पूर्व में राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट मकान की संस्तुति करने के बाद भी मकान के लिए अनुदान नहीं मिल सका। प्रहलाद ने बताया कि उनकी फरियाद कोई नहीं सुनता। संवाद

रई, एंचोली पुल में जलभराव से लोग परेशान
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण रई और एंचोली पुल में जलभराव हो रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों सड़कों में कई जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों ने एनएच और ग्रिफ से शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed