फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Digital Life Certificate

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 26 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Tue, 26 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सेना के स्टेशन हेडक्वार्टर ने पूर्वसैनिकों और उनकी विधवाओं के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आने वाले समय में बैंकों में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का साफ्टवेयर बन जाने पर मैनुअल लाइफ सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य जूनियर कमीशंड आफीसर नरेंद्र चंद ने बताया कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए हर पूर्व फौजी और उनकी विधवा को पेंशनर की डिस्चार्ज बुक की फोटो प्रति, मोबाइल नंबर, आधारकार्ड की प्रति, सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से जारी पहचान पत्र, पेनकार्ड की प्रति देनी होगी।
विज्ञापन


श्री चंद ने बताया कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से एक फायदा यह होगा कि पूर्व सैनिकों को अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए हर साल नवंबर में बैंक में नहीं आना पड़ेगा। वह इसे इंटरनेट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उन्होंने सभी पूर्वसैनिकों से अपील की है कि वह जल्दी से इस प्रक्रिया को पूरा करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़। नगर पालिका क्षेत्र में भवन बनाकर रहने वाले पूर्वसैनिकों का भवन कर माफ करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। अब तक जिन पूर्व सैनिकों ने भवन कर माफी के लिए आवेदन किया था उनसे नगर पालिका जिला सैनिक कार्यालय से सत्यापन का प्रमाणपत्र मांग रही है। जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य नरेंद्र चंद ने पूर्व सैनिकों से कहा कि वह प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed