{"_id":"698628eea51aac5cdb0a1ae4","slug":"diesel-ran-out-at-one-pump-in-bedinagar-and-petrol-at-another-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137934-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग के एक पंप में डीजल तो दूसरे में पेट्रोल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग के एक पंप में डीजल तो दूसरे में पेट्रोल खत्म
Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में संचालित एक पंप में डीजल तो दूसरे में पेट्रोल खत्म है। दो दिन से इन पंपों में ईधन न मिलने से कई वाहन वाहन खड़े हो गए हैं इससे वाहन स्वामियों और चालकों को नुकसान के साथ ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर में संचालित एकमात्र पंप में पिछले दो दिन से डीजल नहीं है। वहीं देवीनगर पंप में पेट्रोल नहीं मिल रहा है। ऐसे में ईधन की कमी से कई निजी, टैक्सी और माल वाहन वाहन खड़े हो गए हैं। ऐसे में वाहन स्वामियों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि आए दिन इन पंपों में ईधन न मिलने से दिक्कत हो रही है। वहीं पूर्ति निरीक्षक विमल दुर्गापाल ने कहा कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के पंप में डीजल खत्म हुआ है। अति आवश्यकीय सेवाओं में लगे वाहनों को रिजर्व से डीजल दिया जा रहा है। देवीनगर पंप में पेट्रोल खत्म होने की सूचना है। शनिवार तक दोनों पंपों पर ईधन उपलब्ध हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन