{"_id":"6838948931d2a034fa0b8330","slug":"didnt-know-about-the-culvert-built-on-the-road-reached-out-to-open-it-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128421-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क पर बने कलवर्ट की जानकारी नहीं, पहुंच गए खोलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क पर बने कलवर्ट की जानकारी नहीं, पहुंच गए खोलने
Thu, 29 May 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
-बेड़ीनाग नगर में सड़कों बने कलवर्ट और नालियों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मानसूनकाल में आपदा से निपटने की तैयारी सिर्फ बैठकों तक ही सीमित है, इसकी बानगी देखने को मिली बेड़ीनाग में एनएच पर बंद कलवर्ट ने। जिम्मेदार अधिकारी नगर में बंद नालियों और कलवर्ट के निरीक्षण के लिए तो पहुंचे लेकिन नगर में कितने कलवर्ट बने हैं उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। ऐसे में एनएच के अधिकारियों ने लोनिवि से सड़क का नक्शा उपलब्ध न कराने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
मानसूनकाल से पहले सड़कों पर बंद नालियों और कलवर्ट को खोलने के निर्देश बैठकों में जारी हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को राजस्व, लोनिवि और एनएच के अधिकारी बेड़ीनाग नगर में बंद कलवर्ट और नालियों का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर के कुछ कलवर्ट खोलने के लिए चिह्नित किए गए। ऐसे में नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सभी बंद कलवर्ट को खोलने की मांग करते हुए इनकी जानकारी एनएच से मांगी तो इन निर्देशों और दावों की पोल खुली। एनएच पर कितने कलवर्ट बनाए गए हैं, एनएच के पास इसकी जानकारी तक नहीं है।
जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि एनएच पर बनाए गए कलवर्ट का नक्शा लोनिवि ने उपलब्ध नहीं कराया है। लोगों का कहना है कि यदि कलवर्ट की सही जानकारी ही विभाग के पास नहीं है तो कितने कलवर्ट बंद हैं और इन्हें कैसे खोला जाएगा यह बड़ा सवाल है। निरीक्षण में तहसीलदार आशीष रौतेला, लोनिवि के ईई भगवती प्रसाद पांडे, सहायक अभियंता दीपक कोरंगा, एनएच के सहायक अभियंता दिनेश रावल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
--
कलवर्ट बंद होने से घरों में घुस रहा पानी
नगर में एनएच पर कलवर्ट बंद होने से बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। बीते दिनों बारिश के बाद ट्रेजरी लाइन में 15 से अधिक घरों में पानी घुसने से लोगों को खासा नुकसान हुआ। वहीं कई जगह कलवर्ट तो खुले हैं लेकिन इनके नीचे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने से आसपास रहने वालों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, प्रकाश बोरा, अर्जुन मेहरा ने सभी बंद कलवर्ट को खोलने के साथ ही पानी की निकासी के लिए बरसाती नाले के निर्माण की मांग की है। विगत दिनों बरसाती पानी घरों और दुकानों में घुस गया था।
कोट
लोनिवि ने सड़क पर बने कलवर्ट का नक्शा नहीं दिया है। ऐसे में इनकी सही जानकारी नहीं है। इस संबंध में कई बार पत्राचार भी किया गया है। - दिनेश रावल, सहायक अभियंता, एनएच