फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat: Vanraj also became vocal for health facilities

डीडीहाट : स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए वनराजि भी हुए मुखर

Mon, 21 Aug 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Didihat: Vanraj also became vocal for health facilities
डीडीहाट में धरने पर बैठे वनराजि और अन्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए किए जा रहे आंदोलन में सोमवार को वनराजि भी कूद पड़े। वनराजि तीन किमी पैदल चलकर धरना देने सीएचसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सभी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग के लिए सर्वदलीय कमेटी का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। वनराजि गोविंद रजवार के नेतृत्व में धाना देवी, हरुली देवी व गोविंद सिंह ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि डीडीहाट सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतरीन बनाने के लिए सरकार ने आंदोलनकारियों की मांग जल्दी सुननी चाहिए। यहां पर सुविधाएं नहीं होने से मरीज को इलाज के लिए पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। धरने के समर्थन में प्रकाश बोरा, राजेंद्र बोरा, रवि बोरा, दीपक जोशी, ममता देवी, मीना देवी, भूपेंद्र खोलिया, धीरज कुमार आदि बैठे।
विज्ञापन


कोट
अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से पेट दर्द में भी जांच के लिए मरीज को पिथौरागढ़ भेजा जाता है। वनराजि परिवारों के पास अपना इलाज कराने के लिए पिथौरागढ़ जाने का पैसा नहीं होता है। सरकार को वनराजियों का दर्द समझना चाहिए। - गोविंद सिंह, वनराजि।
विज्ञापन
विज्ञापन

21पीटीएच 22पी।
--

कुछ समय से वनराजि महिलाएं इलाज के लिए डीडीहाट अस्पताल आ रही हैं लेकिन डॉक्टर की कमी के कारण इलाज नहीं मिल पाता है। सरकार को डीडीहाट अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक भेजने चाहिए। हमारे लिए इलाज कराना बेहद मुश्किल हो जाता है। -धाना देवी, वनराजि महिला।

21पीटीएच23 पी।
--

गर्भवती को तीसरे और आठवें माह में अल्ट्रासांउड कराने की जरूरत होती है। यहां पर कोई सुविधा नहीं होने से गरीब वनराजि महिलाएं पिथौरागढ़ जाने में असमर्थ रहती हैं। ऐसे में जच्चा बच्चा को खतरा रहता है। - हरुली देवी, वनराजि महिला।
21पीटीएच24 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed