फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat and fire erupted in the jungles of Ascot

डीडीहाट और अस्कोट के जंगलों में भड़की आग

Sat, 30 May 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 May 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन

तापमान बढ़तेे ही क्षेत्र के कई जंगलों में आग धधकने लगी है। डीडीहाट तहसील में पमस्यारी के जंगल में शुक्रवार की रात से आग लगी है। आग ने ठंडीगाड़ और मल्लादूनी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। वन पंचायत सरपंच गोविंद सिंह और राज्य आंदोलनकारी जोधसिंह बोरा ने वन विभाग के अधिकारियों को जंगल में आग लगने की जानकारी देते हुए बताया कि छोटे पौधों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

उधर, सीराकोट मंदिर के निचले इलाके में भी आग लगने से नए पौधों को खासा नुकसान पहुंचा है। पमतोड़ी, लालघाटी और सानदेव के जंगल भी आग की चपेट में आ गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी डीके राय ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दो टीमों को रवाना कर दिया है।  एक टीम फायर लाइन तैयार करेगी और दूसरी टीम आग बुझाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

अस्कोट में घनधुरा के जंगल में शनिवार को दोपहर बाद आग लग गई। आग तेजी से फैल रही है। वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि वन दरोगा एमएम भट्ट के नेतृत्व में एक टीम को रवाना कर दिया है। चीड़ के पेड़ों की बहुलता वाले जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। वन विभाग ने इस बार आग पर काबू पाने के लिए 60 क्रू स्टेशन बनाए हैं। हर स्टेशन में पांच कर्मचारी तैनात किए हैं। पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के समय निश्चिंत बैठे वन विभाग के अधिकारियों के लिए अब जंगल की आग चुनौती खड़ी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed