फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhuruli cricket team won the competition

धुरौली की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

Thu, 19 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dhuruli cricket team won the competition
अलगड़ा में क्रिकेट में विजेता टीम को पुरस्कार देते जगत सिंह खाती - फोटो : अमर उजाला

अलगड़ा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता पर धुरौली की टीम ने कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में धुरौली ने देवलथल को 97 रनों से हराया।

विज्ञापन


खिताबी मुकाबले की शुरुआत कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। धुरौली की टीम ने 23 ओवर में 206 रन बनाए। जवाब में देवलथल की टीम 19 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। मुख्य अतिथि खाती ने विजेता-उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। आयोजक मुसगांव के प्रधान देवेंद्र ज्याला, जगदीश कुमार, हर्ष ज्याला ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स क्लब बलतिर का अगले चक्र में प्रवेश
थल। उन्मुक्त चंद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स क्लब बलतिर ने रफ्तार एलेवन थल को 56 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। बलतिर की टीम ने 154 रन बनाए। हिमांशु चुफाल ने 52 रन बनाए। नब्बू साह और त्रिभुवन सत्याल ने तीन-तीन, भानू सत्याल ने दो, गंभीर और तेज सिंह ने एक-एक विकेट लिए। थल की टीम 98 रन में ऑलआउट हो गई। बलतिर के कवींद्र नेवे ने तीन, प्रदीप कुमार ने दो, हिमांशु, नवराज, निक्की, लोकेश, गौरव ने एक-एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच हिमांशु चुफाल को दिया गया। अंपायर भगवान चंद और राहुल कुमार, स्कोरर प्रमोद भट्ट थे। कमेंट्री नीरज जोशी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed