{"_id":"69dffad2080f8ec3cf0fda68","slug":"dhaulkot-forest-panchayat-forest-engulfed-in-flames-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140641-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आग से धधका धौलकोट वन पंचायत का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आग से धधका धौलकोट वन पंचायत का जंगल
Thu, 16 Apr 2026 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में जंगलों के धधकने का सिलसिला फिर से शुरू हुआ है। धौलकोट वन पंचायत के जंगल में बीती रात आग लग गई। पूरी रात जंगल जलता रहा। आग इतनी भीषण है कि वन विभाग के लिए इस पर काबू पाना चुनौती बन गया है।
धौलकोट का जंगल बीते दो दिनों से धधक रहा है। मंगलवार रात जंगल के बड़े दायरे को वनाग्नि ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक, धौलकोट की आग पिनोड़ा गाड़, बगरौली तक आग पहुंच गई है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देउपा ने आग पर काबू पाने के लिए टीम को भेजा। रेंजर देउपा ने कहा कि टीम आग बुझाने में जुटी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।