फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula Water Institute flexing in office locks

धारचूला जल संस्थान दफ्तर में ठोके ताले

Wed, 28 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 28 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

छह महीने के पानी का बिल एक साथ देने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बुधवार को जल संस्थान दफ्तर में ताले ठोक दिए।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों पर दबाव बनाया।

जल संस्थान ने इस बार उपभोक्ताओं को छह माह के बिल एक साथ दे दिए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले दो महीने से पेयजल टंकी का निर्माण हो रहा है।

इस कारण नगर में पानी की सप्लाई ठप है। ऐसे में एक साथ पानी का बिल दिया जाना अन्याय है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान दफ्तर में ताले ठोक दिए।

बाद में जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस और एई रमेश गर्ब्याल ने उपभोक्ताओं से बात की और बिल में संशोधन करने का आश्वासन दिया।

कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से हर महीने के बिल नहीं दिए जा सके। अब हर बिल में सौ रुपये की छूट दी जाएगी। इस आश्वासन पर उपभोक्ता शांत हुए।

उपभोक्ताओं ने रसोईगैस की होम डिलीवरी न किए जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि धारचूला क्षेत्र में संचार सेवा खराब रहती है। ऐसे में फोन से बुकिंग का सिस्टम बंद होना चाहिए।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज गर्ब्याल ने आश्वासन दिया कि रसोईगैस की बुकिंग पहले की तरह काउंटर से की जाएगी। उपभोक्ताओं ने दुकानों में सड़ा राशन देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


तहसीलदार इंद्र बहादुर मल ने कहा कि जिस दुकान में सड़ा राशन मिलेगा उसे तत्काल वापस मंगा लिया जाएगा। उपभोक्ताओं ने सफाई व्यवस्था सुचारु करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कहा गया कि नगरपालिका हर स्थान पर कूड़ादान रखेगी और इसका कूड़ा पालिका के कर्मचारी उठाएंगे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, प्रकाश गुंजयाल, अब्दुल कलाम, नवीन खर्कवाल, जगदेव डोगरा, भीम सिंह रावत, मंजू कुटियाल, लक्ष्मी रायपा, उषा कुटियाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed