फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula, Munsyari divided into two zones

धारचूला, मुनस्यारी को दो जोन में बांटा

Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

बरसात में आपदा की आशंका को देखते हुए डीएम सुशील कुमार ने धारचूला, मुनस्यारी को दो जोन में बांट दिया है। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


डीएम ने बताया है कि अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्या को धारचूला, मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी को मुनस्यारी का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। धारचूला जोन के धारचूला सेक्टर में एसडीएम प्रमोद कुमार, जौलजीबी सेक्टर में एसडीएम केके मिश्रा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। धारचूला के खेत सब सेक्टर में आरईएस के ईई जीवन सिंह धर्मशक्तू सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बंगापानी सब सेक्टर के सेक्टर मजिस्ट्रेट मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी होंगे। मुनस्यारी जोन के मुनस्यारी सेक्टर में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, नाचनी सेक्टर में सहायक निबंधक सहकारिता एमएस मर्तोलिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के लिए एसडीएम अनुराग आर्य को सेक्टर मजिस्ट्रेट, घाट सब सेक्टर के मजिस्ट्रेट जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी होंगे। बेड़ीनाग के एसडीएम हेमंत वर्मा को बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणईगंगोली का सेक्टर मजिस्ट्रेट, जबकि सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को सब सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। डीएम ने बताया कि मानसून सीजन में ईई लोनिवि अस्कोट का मुख्यालय धारचूला, ईई डीडीहाट का मुख्यालय गौचर (थल) में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धारचूला, एक-एक सहायक अभियंता मदकोट और जौलजीबी में तैनात रहेगा। डीएम ने कहा है कि सभी अधिकारी मानसून सीजन में लगातार अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे और जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed