फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula-Gunji road closed again in Gasku after 24 hours

Pithoragarh News: 24 घंटे बाद गस्कू में फिर बंद हुई धारचूला-गुंजी सड़क

Thu, 07 Aug 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dharchula-Gunji road closed again in Gasku after 24 hours
गस्कू में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से बंद हुई सड़क। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-लिपुलेख सड़क गस्कू में फिर बंद हो गई है। तीन दिन से बंद इस सड़क को बुधवार शाम को यातायात के लिए खोला गया था। रोड बंद होने से व्यास घाटी की ओर जा रहे सभी वाहन और ग्रामीण धारचूला लौट आए हैं। तहसीलदार दमन शेखर राणा ने बताया कि मलघाट में भी कुछ समय के सड़क बंद हुई थी जो बीआरओ ने खोल दी है। गस्कू में शाम करीब छह बजे बोल्डर गिरने के कारण सड़क बंद हो गई। लगातार बोल्डर गिरने की आशंका और सुरक्षा कारणों से फिलहाल सड़क खोलने का कार्य बंद रखा गया है। मौसम ठीक होने पर शुक्रवार को सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा। सड़क बंद होने से ग्रामीणों मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसडीएम मंजीत सिंह ने वाहन स्वामियों से रात में आवाजाही नहीं करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed