फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharana of MLA Mayukh Mahar in Pithauragarh

एंचोली-रई पुल सड़क को ठीक करने की मांग को धरने में बैठे विधायक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dharana of MLA Mayukh Mahar in Pithauragarh
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ धरने में कांग्रेस विधायक और उनके समर्थक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एंचोली से रई पुल तक नेशनल हाइवे बदहाल है। इसको सुधारने की मांग के लिए कांग्रेस विधायक मयूख महर ने सोमवार को बेमियादी धरना शुरू किया लेकिन डीएम के आश्वासन पर विधायक ने धरना खत्म किया। उन्होंने कहा कि अगर इस सड़क को शीघ्र नहीं सुधारा गया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक महर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की सभी सड़कों का हाल बुरा है। लंबे समय से पिथौरागढ़ के प्रवेश द्वार एंचोली से रई पुल तक नेशनल हाइवे पूरी तरह बदहाल हो गया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में कई जगह गड्ढे होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इससे बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके बार-बार कहने के बाद भी एनएच खंड के अभियंता मांग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विभागीय लापरवाही और जनता की उपेक्षा करने के कारण उन्हें धरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विधायक को 15 मई से डामरीकरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडेय, महेंद्र लुंठी, जगत सिंह खाती, खीमराज जोशी, संतोष गोस्वामी, पवन मेहरा, केदार सेठी, शिवम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed