फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharana For Road Conectivity

सड़क के लिए 48वें दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dharana For Road Conectivity
मूनाकोट के बेलतड़ी में दिन धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक सड़क बनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों के क्रमिक अनशन के 124 वें दिन भी जा रहा। आंदोलन के इतने दिन बाद भी मांग पूरी न होने ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को होशियार सिंह बिष्ट हयात सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन में बैठे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों को आंदोलन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बावजूद इसके शासन-प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रही है। समर्थन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह, केदार सिंह, बलबीर सिंह, जगत सिंह, पुष्कर सिंह, भगवान सिंह, नारायण सिंह, प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के लिए 48वें दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीण
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क के लिए छह गांव के लोग 48वें दिन भी धरने पर बैठे। उन्होंने सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया। शुक्रवार को धरने पर बैठे बुजुर्ग गोपाल दत्त और चंद्र बल्लभ ने कहा कि पिथौरागढ़ आए सीएम उनकी समस्या का संज्ञान लेंगे तो समाधान हो जाएगा। समाधान नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां बसंत भट्ट, गोपाल दत्त, राम सिंह, माधव भट्ट, मोहन राम, हरी दत्त आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed