फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhamy colony people show water

धामी कॉलोनी वालों का पानी को लेकर प्रदर्शन

Sat, 11 Aug 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dhamy colony people show water
धारचूला में पेयजल को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

धारचूला के हाट की धामी कॉलोनी में दो जुलाई से पानी नहीं आ रहा है। इससे नाराज लोगों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार सूचना के बाद भी जल संस्थान द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है।

विज्ञापन


नलों में पानी नहीं आने से नाराज धामी कॉलोनी के महिला, पुरुष शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि दो जुलाई से पेयजल योजना में पानी नहीं आ रहा है। उन्हें दूरदराज से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। उनका अधिकतर समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त योजना में सुधार नहीं किया है।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करने वालों में बसंती देवी, राजेश्वरी, विमला, माया, धनुली, महावती, माया देवी, पूर्णिमा देवी, मोतिमा देवी, कमला देवी, खड़क सिंह, दीवान सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र, पद्म सिंह, हरी राम आदि शामिल थे। जल संस्थान के एई रमेश गर्ब्याल की ओर से दो दिन में पानी की आपूर्ति सुचारु करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपली सहित एक दर्जन गांवों की बिजली चार दिन से गुल
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना ब्लॉक के पीपली कस्बे में चार दिनों से बिजली गुल है। एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। गर्म घाटी होने के कारण लोगों केे पंखे न चलने से रात गुजारनी मुश्किल हो रही है। विभाग के अधिकारियों को कई बार कहने के बावजूद बिजली की आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास नहीं किए गए हैं। विद्युत विभाग के उपमंडलीय अभियंता बीके बिष्ट ने बताया पीपली क्षेत्र में बिजली बाधित होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। पता कर शीघ्र ही टीम भेज जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed