फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devendra remember death anniversary of Shaheed Suryckr

शौर्यचक्र शहीद देवेंद्र को पुण्यतिथि पर किया याद

Sat, 22 Aug 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
सोमालिया शहीद 5 महार रेजीमेंट के जांबाज देवेंद्र चंद (शौर्यचक्र) की पुण्यतिथि पर टकाना स्थित उनके स्मृतिपटल पर श्रद्धांजलि दी गई। राजस्थान से आई 5 महार रेजीमेंट की 5 सदस्यीय टुकड़ी के साथ ही कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र नयाल, जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मृतिपटल पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय सहायता दल की सुरक्षा टुकड़ी के रूप में सोमालिया गए बुंगा आठगांवशिलिंग निवासी देवेंद्र चंद की टुकड़ी पर 22 अगस्त 1994 को विद्रोहियों ने हमला कर दिया। देवेंद्र ने एक घायल साथी की मशीनगन की कमान संभालकर अदम्य साहस का परिचय दिया और अंत में शहीद हो गए। देवेंद्र की वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शहीद देवेंद्र के बड़े भाई विक्रम चंद, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नंदन सिंह चुफाल, राजस्थान से आई 5 महार रेजीमेंट के प्रकाश चंद्र चौसाली, भूपेश सिंह तन्याल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed