फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devastation disaster in Mazagon

मझगांव में भी आपदा से भीषण तबाही

Sun, 03 Jul 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Sun, 03 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Devastation disaster in Mazagon
नुकसान का जायजा लेते विधायक चुफाल - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड के पंथसेरा के तोक मझगांव में भी एक जुलाई को भीषण बारिश से तबाही मची है। मझगांव के 11 मकानों में मलबा घुस गया है। मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं। लीमाटौड़ा ग्राम पंचायत के सिनखोला, मल्ली बिछट्टा, तल्ली बिछट्टा में 12 लोगों के घरों में सड़क का पानी और मलबा घुसा है। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कनालीछीना के आपदाग्रस्त क्षेत्रों की सुध न लेने पर गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


मझगांव में शुक्रवार को भारी के दौरान बहादुर सिंह, लाल सिंह, विशन सिंह, हीरा देवी, चंद्र सिंह, राधा देवी, अमर सिंह, मोहन सिंह, लाल सिंह, मोहन सिंह, भगवान सिंह के मकानों में मलबा घुस गया। शनिवार को डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र मझगांव का दौरा किया। उन्होंने घटना के तीन दिन बाद भी सरकारी अमले के गांव न पहुंचने पर नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि लोगों के मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं। विधायक ने डीएम को फोन पर आपदा की जानकारी देते हुए प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाने को कहा है। उन्होंने असुरक्षित हो चुके मकानों से लोगों को शिफ्ट करने को कहा है।
विज्ञापन


उधर, कनालीछीना विकासखंड के लीमाटौड़ा ग्राम पंचायत के सिनखोला, मल्ली बिछट्टा, तल्ली बिछट्टा में पीएमजीएसवाई से बन रही सड़क का मलबा चमन सिंह, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, दीवान सिंह, आन सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, जहद सिंह, होशियार सिंह, शेर सिंह के मकानों में घुस गया है। लोगों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि कई बार सूचना देने के बाद भी सड़क का पानी और मलबा मकानों में आने से नहीं रोका गया। इन लोगों ने मकानों को खतरा बताते हुए तत्काल मदद की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed