फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devastation caused by storm

अंधड़ ने मचाई तबाही

Tue, 24 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/गणाईगंगोली Updated Tue, 24 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Devastation caused by storm
अस्कोट में अस्पताल की छत उड़ी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम अंधड़ से अस्कोट में अस्पताल, रेंजर आवास की छत उड़ गई। कई भवनों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। आम और केले के पेड़ धराशायी हो गए हैं। गणाईगंगोली में एक रेस्टोरेंट का छप्पर उड़ गया। गूल क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


अस्कोट अस्पताल के ओपीडी की छत उड़ने से ओपीडी कक्ष में रखी दवा, रजिस्टर भीग गए। अस्पताल के आवासीय भवनों की छतों को नुकसान पहुंचा है। ओपीडी कक्ष की छत उड़ने से ओपीडी संचालन की दिक्कत खड़ी हो गई है। अस्कोट के वन रेंजर आवास की छत भी तूफान में उड़ गई। अस्कोट के वन विभाग के चौकीदार क्वार्टर की छत को अंधड़ उड़ा ले गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


अस्कोट में सीमा सड़क संगठन परिसर में पेड़ गिरने से विभाग के टिप्पर को नुकसान पहुंचा है। खोलियागांव, देवल, हिनकोट में 8 लोगों की बकरी बाडे़ की छत उड़ गई। अस्कोट के हेल्पिया, देवल, खोलियागांव, जमतड़ी में भारी संख्या में आम और केले के पेड़ उखड़ गए, जिससे फल उत्पादक बेहद मायूस हैं। उधर, गणाईगंगोली के रामपुर भनोलीसेरा में सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त हो गई। गूल की 20 मीटर दीवार गिर गई। कूना के मदन सिंह बोरा के रेस्टोरेंट का छप्पर उड़ गया। लोगों ने गूल की मरम्मत के साथ ही रेस्टोरेंट स्वामी को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed