फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Destruction of rain in the district headquarters

बारिश से जिला मुख्यालय में भी तबाही

Sun, 17 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Destruction of rain in the district headquarters
खतरे की जद में आया आवासीय मकान - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही भारी बारिश से जिला मुख्यालय के बजेटी और खड़कोट वार्ड में व्यापक तबाही मची है। खतरे की जद में आए बजेटी निवासी गिरीश सेलिया और खड़कोट वार्ड में अबरार हुसैन के मकान खाली करा दिए हैं। अबरार हुसैन के मकान के आगे की दीवार धंस गई है। एसडीएम अनुराग आर्य और लोनिवि के ईई नवीन जोशी ने प्रभावित इलाके का दौरा किया। बताया गया कि सबसे ज्यादा तबाही पांडेगांव पुल से सेरा के लिए बन रही सड़क के मलबे के कारण मची है। सड़क निर्माण के समय अब तक दीवारों और नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


बजेटी में ललिता प्रसाद और त्रिलोकी सिंह के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। बजेटी के मुख्य गांव में नीतेश कुमार, महेश कुमार, हसी राम, जगत राम, हीरा राम, संजय राम, मदन राम, सुरेश लाल, पूरन राम, मंजू देवी, सरस्वती देवी के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने मौका मुआयना करने के बाद तहसीलदार हरी राम और राजस्व उपनिरीक्षक पीएस धामी को गांव के सर्वे के लिए बुलाया। तहसीलदार ने कहा कि प्रभावितों को सोमवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। उधर, पुनेड़ी गांव में बसंत पुनेड़ा के मकान को भी मलबे से खतरा हो गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने लोनिवि के ईई से कहा कि बारिश कम होते ही दीवारों के निर्माण का काम शुरू करें, ताकि खतरे की जद में आए मकानों की सुरक्षा हो सके। खड़कोट वार्ड में अबरार हुसैन के मकान के आगे की दीवार धंस गई है। मकान गंभीर खतरे में आ गया है। प्रशासन ने इस मकान को भी खाली करने के आदेश दे दिए हैं। अन्य स्थानों पर भी बारिश से नुकसान हुआ है। जिन लोगों ने नालों के किनारे मकान बनाए हैं उनमें पानी घुसने लगा है। लोगों ने टूटी दीवारों के ऊपर पन्नियां डाल दी हैं, ताकि उनमें पानी न रिसे और खतरा न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed