फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Despite home delivery orders, gas is in hot water, leaving consumers in doubt

Pithoragarh News: होम डिलीवरी के आदेश के बाद भी गैस के लिए मारामारी, संशय में उपभोक्ता

Sun, 15 Mar 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Despite home delivery orders, gas is in hot water, leaving consumers in doubt
पिथौरागढ़। जनपद में रसोई गैस की अनिवार्य होम डिलीवरी के जिलाधिकारी के आदेश धरातल पर उतरते नहीं दिख रहे हैं। प्रशासन के दावों के विपरीत जिला मुख्यालय में रविवार को भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पक्की जानकारी के अभाव और आपूर्ति में कमी के चलते लोग सुबह से ही अपटेक तिराहा और टकाना जैसे वितरण स्थलों पर डटे रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना था कि वह पिछले तीन-चार दिन से लगातार आ रहे हैं लेकिन बुकिंग के बावजूद उनको सिलिंडर नहीं मिल रहा है। गाड़ी रोज आ रही है परंतु पर्याप्त सिलिंडर नहीं आने से उन्हें खाली सिलिंडर घर ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह कहने पर कि जिलाधिकारी ने गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के सख्त निर्देश दिए हैं और बीते शनिवार को दोपहर बाद होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है, इस पर उपभोक्ताओं ने सवाल किया कि इतने सिलिंडर घरों तक पहुंचाए कौन तथा कब सिलिंडर घर पर आएगा, इसकी पक्की जानकारी नहीं मिल रही। ऐसे में उनको यहीं लाइन में लगकर सिलिंडर मिल जाए तो अपने अन्य काम करें। क्याेंकि कुछ रोज से लगातार वितरण स्थल पर आने के बावजूद उनका नंबर आने तक सिलिंडर खत्म हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरण केंद्रों पर सिलिंडर बांटकर की शेष की होम डिलीवरी
नगर के टकाना में गैस वितरण कार्मिक राजेंद्र खत्री ने बताया कि करीब 80 सिलिंडर आए जिसमें से 30-40 सिलिंडर लाइन में खड़े लोगों को बांट दिए शेष घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। बताया कि इसके अलावा गाड़ी शहर में सिनेमा लाइन और जगदंबा काॅलोनी में करीब 500 सिलिंडर बांटकर आई है। राजेंद्र ने यह भी कहा कि एक वितरण स्थल पर करीब तीन-चार कर्मचारी बांटने वाले होते हैं। ऐसे में सिलिंडर पैदल घरों तक छोड़ने और खाली वापस लाने में थोड़ा समय लग जाता है। लिंक रोड में अपटेक तिराहे पर गैस वितरण कर्मी प्रकाश पांडे ने कहा कि 70 सिलिंडर लाइन में लगे लोगों को बांटे गए। बचे 15-20 सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है।
ग्रामीण इलाकों के लिए तैयार हो रहा प्लान

जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि गैस की आपूर्ति और वितरण लगातार बना हुआ है। शहर में जहां लोग लाइन में लग रहे हैं उन्हें गैस दी जा रही है, ताकि वह अनावश्यक परेशान न हों। साथ ही होम डिलीवरी भी की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में गैस वाहन एक निश्चित जगह और तिथि पर आने का प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसकी सूचना जल्द दी जाएगी।

कोट
सिलिंडरों की होम डिलीवरी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को फोन कर उनके घर तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए कहा है। जनता से प्रशासन को सहयोग करने और धैर्य रखने की अपील है। - आशीष कुमार भटगांई, डीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed