{"_id":"696920d3abfbf99e230555a0","slug":"deploy-jcb-machines-to-deal-with-emergencies-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137137-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आपात स्थिति से निपटने को जेसीबी मशीन रखें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आपात स्थिति से निपटने को जेसीबी मशीन रखें तैनात
Thu, 15 Jan 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। संभावित बर्फबारी और पर्यटकाेंं के दबाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुनस्यारी एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क सुरक्षा, होटल प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।
एसडीएम आशीष जोशी ने बीआरओ को आपात स्थिति से निपटने के लिए जेसीबी मशीनों को हर समय तैनात रखने के निर्देश दिए। होटल और टैक्सी संचालकों को पर्यटकों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क न लेने और प्रशासन के तय नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को आवागमन और संभावित आपात स्थिति के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। एसडीएम ने संभावित आपात स्थिति में त्वरित राहत, सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद